10 वीं में 95 प्रतिशत अंक लाकर हर्ष बना जिला टॉपर

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
10 वीं में 95 प्रतिशत अंक लाकर हर्ष बना जिला टॉपर

आइसीएससी बोर्ड की 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. बरवाडीह प्रखंड में संचालित संत कलारेट स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा

विज्ञापन

बरवाडीह. आइसीएससी बोर्ड की 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. बरवाडीह प्रखंड में संचालित संत कलारेट स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. परीक्षा में विद्यालय की 80 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. इनमें से 31 ने डिस्टिंक्शन के साथ फर्स्ट डिविजन, 32 ने फर्स्ट डिविजन और 17 ने सेकेंड डिविजन में सफलता प्राप्त किया है. हर्ष कुमार वर्मा ने 95 प्रतिशत अंक कर जिला टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. वहीं अमन रजा को 94 प्रतिशत, मो अरीज तमीम को 90 प्रतिशत, प्रतिक सलसो को 89, करण यादव को 87, कोमल कुमारी को 86, साक्षी कुमारी और देवानंती कुमारी को 85-85, जेसिका केरकेट्टा को 84, आर्यन राज और परिधि कुमारी को 83-83 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है. विद्यालय के प्रिंसिपल फादर जॉर्ज ने विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दिया है. उन्होंने कहा कि विद्यालय का लगातार शत-प्रतिशत रिजल्ट बना हुआ है. इसका श्रेय स्कूल की टीम, बच्चों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को जाता है. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में और बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola