ePaper

विद्यार्थियों के हित मेें सकारात्मक कदम उठाने पर जैक अध्यक्ष व सचिव का आभार : प्रतुल

Updated at : 15 Sep 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों के हित मेें सकारात्मक कदम उठाने पर जैक अध्यक्ष व सचिव का आभार : प्रतुल

विद्यार्थियों के हित मेें सकारात्मक कदम उठाने पर जैक अध्यक्ष व सचिव का आभार : प्रतुल

विज्ञापन

चंदवा़ प्रभात खबर ने जमीरा पंचायत अंतर्गत रोल गांव में संचालित जस्टिस एलपीएन शाहदेव प्लस टू उच्च विद्यालय के 11वीं कक्षा के 130 विद्यार्थियों का रिज्ल्ट इनवैलिड होने संबंधी खबर रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था. उक्त मामले पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर तथा जैक के अध्यक्ष व सचिव से बातचीत कर सार्थक पहल की अपील की थी. जैक की ओर से सोमवार को रिव्यू बैठक कर इस मामले पर पहल करने की बात कही गयी थी. श्री शाहदेव ने बताया कि सोमवार को जैक कार्यालय में अध्यक्ष स्तर पर इस मामले पर बैठक की गयी. इनवेलिड रिजल्ट पर नीतिगत फैसला ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस बात पर सहमति बन गयी है कि जस्टिस एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय रोल (चंदवा) के 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा. 130 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट भाषा चयन की त्रुटि के कारण इनवैलिड होने से वर्ष खराब नहीं होने दिया जायेगा. प्रतुल ने बताया कि सोमवार को उनकी जैक के उच्चाधिकारियों के साथ बात हुई है. उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जायेगी. इसके बाद 130 बच्चे भी 12वीं का फॉर्म भर पायेंगे. प्रतुल ने इस बड़े कार्य के लिए जैक के अध्यक्ष नटवा हांसदा, सचिव जयंत मिश्रा समेत जैक के अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है. बताते चलें कि यह आदिवासी बहुल इलाका है. इस स्कूल में पढ़नेवाले अधिकांश छात्र-छात्राएं आदिवासी हैं. प्रतुल ने जैक अध्यक्ष और सचिव से बातचीत कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया था. इसका आज सकारात्मक परिणाम निकला. प्रतुल ने कहा है कि इस पूरे मामले पर वे तब तक निगरानी बनाये रखेंगे, जब तक बच्चों को राहत नहीं मिल जाती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola