फुटबॉल टूर्नामेंट में गेरेंजा की टीम बनी विजेता

फुटबॉल टूर्नामेंट में गेरेंजा की टीम बनी विजेता
बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसिया पंचायत के पिंडारकोम गांव के बड़का अहरा में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया. बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा, बसिया मुखिया विमला देवी मौजूद थे. फाइनल मुकाबला गेरेंजा व पिंडारकोम गांव की टीम के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गेरेंजा की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में पिंडारकोम को एक गोल से हराया. अतिथियों ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद व शील्ड, उपविजेता को 10 हजार रुपये नकद व शील्ड, तीसरे स्थान पर रहनेवाली टीम को पांच हजार रुपये व शील्ड तथा चौथे स्थान पर रहनेवाली टीम को तीन हजार रुपये नकद व शील्ड देकर सम्मानित किया. श्री कुशवाहा ने कहा कि खेल हमें अनुशासन में रहना सीखाता है. खेल से एकजुटता की सिख मिलती है. विमला देवी ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से ऐसे टूर्नामेंट का आयोजन जरूरी है. उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दी. मौके पर टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सचिव देवानंद पाहन, कोषाध्यक्ष दिलीप यादव, उपाध्यक्ष विजय उरांव, भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश उरांव समेत खेलप्रमी मौजूद थे. शांति समिति की बैठक आज लातेहार. दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक मंगलवार को जिला समाहरणालय के सभागार में आयोजित की गयी है. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता करेंगे. इसमें दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर चर्चा की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




