वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

लातेहार के गमारी गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित। ग्रामीणों को साइबर धोखाधड़ी से बचने और डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

लातेहार: जिले के चंदवा प्रखंड के गमारी गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर प्रशिक्षक गणेश एवं सेंटर कोऑर्डिनेटर सचिन ने बैंक से संबंधित जानकारी दी. जैसे वित्तीय धोखाधड़ी, इसमें लॉटरी के नाम से, योजना के नाम से या बैंक केवाईसी के नाम से लोगों को फोन करके फ्रॉड किया जाता है. इससे बचने की जानकारी दी गयी.

ग्रामीणों को साइबर टोल फ्री नंबर 1930 के बारे में बताया गया. डिजिटल बैंकिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि बैंक गए बिना स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे सभी बैंकों की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. जैसे पैसे का लेन-देन, स्टेटमेंट निकालना एवं व्हाट्सएप बैंकिंग के माध्यम से अपने बचत खाते का करंट बैलेंस भी चेक कर सकते हैं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola