ePaper

अनुपस्थित रहने पर चार कर्मियो से मांगा स्प्ष्टीकरण

Updated at : 11 Nov 2024 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
अनुपस्थित रहने पर चार कर्मियो से मांगा स्प्ष्टीकरण

विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर रविवार को मतदानकर्मियों का पार्टी मिलान बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर में हुआ.

विज्ञापन

लातेहार. विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर रविवार को मतदानकर्मियों का पार्टी मिलान बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर में हुआ. इस दौरान बगैर किसी पूर्व सूचना के चार मतदानकर्मी अनुपस्थित पाये गये. इन चारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने 24 घंटे के अंदर अनुपस्थित मतदान कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की है. अनुपस्थित रहनेवाले मतदानकर्मियों में अरुण कुमार-सहायक शिक्षक राजा मेदिनीराय इंटर महाविद्यालय बरवाडीह, राजेश कुमार-सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय सुरली, देवमोहन सिंह-सहायक अध्यापक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुमियाहाटा व जगवा उरांव-अनुसेवक सिकनी कोयला परियोजना चंदवा शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola