जिले के विकास के लिए सभी मिल कर काम करें : सांसद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 9:11 PM
उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह ने पूर्व में हुई दिशा की बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.
लातेहार. समाहरणालय सभागार में शनिवार को दिशा समिति की बैठक चतरा सांसद कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में हुई. मौके पर उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह ने पूर्व में हुई दिशा की बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. वहीं सांसद कालीचरण सिंह, शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम व मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने उसकी समीक्षा की. इस दौरान सांसद ने उक्त बैठक में लाये गये मामले में हुई प्रगति की जानकारी ली. साथ ही उक्त मामलों का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया. सांसद ने कहा कि जिले के विकास के लिए सभी को मिल कर काम करना है. सभी के समन्वय से विकास की गति को बढ़ाया जा सकता है. इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, एसपी कुमार गौरव, डीएफओ प्रवेश अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, लातेहार प्रमुख परशुराम लोहरा, दिशा के सदस्य लाल अमित नाथ शाहदेव, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार व हरिशंकर यादव, मनिका प्रमुख प्रतिमा देवी समेत जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










