लातेहार में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, डीसी ने समीक्षा कर दिये निर्देश

Published by : VIKASH NATH Updated At : 06 Feb 2026 7:05 PM

विज्ञापन

जिला समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विद्युत परियोजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

लातेहार. जिला समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विद्युत परियोजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिलेवासियों को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. उपायुक्त श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना एवं पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत चल रहे कार्यों की क्रमवार समीक्षा की. उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीसी ने कहा कि दोनों योजनाएं सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारना और सर्वसुलभ बिजली उपलब्ध कराना है. उन्होंने संबंधित एजेंसियों को तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola