ePaper

हाइटेंशन तार बेचने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

Updated at : 27 Jun 2024 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
हाइटेंशन तार बेचने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

चंदवा थाना क्षेत्र में हाइटेंशन टावर को गिराकर उसका तार बेचने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

लातेहार. चंदवा थाना क्षेत्र में हाइटेंशन टावर को गिराकर उसका तार बेचने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में संजय नायक (नगर चंदवा), उमेश गंझू व अशोक लोहरा (दोनों चेटर, चंदवा), मदन राम (हरैया, चंदवा), शिव कुमार राम (दामोदर, चंदवा), संतोष नायक (पुकचु, बालूमाथ), अरुण प्रसाद (मेन रोड चंदवा) व मनोज प्रसाद (ब्लाॅक कॉलोनी, चंदवा) के नाम शामिल हैं. इसकी पुष्टि एसपी अंजनी अंजन ने की है. पुलिस ने उक्त आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक 7.65 मैग्नम का पिस्टल व चार कारतूस भी बरामद किया है. इस मामले में दो और अपराधियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जिसमें अमित कुमार साहू (नगर, चंदवा) व भरत उरांव (जोबिया, चंदवा) के नाम शामिल है. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इस मामले में चंदवा थाना कांड संख्या 82/2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola