नशा से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है : उपायुक्त

Published by : VIKASH NATH Updated At : 14 May 2025 9:57 PM

विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान अब केवल प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित न रहकर एक सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है.

विज्ञापन

तसवीर-14 लेट-11 उपायुक्त लातेहार. जिला प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान अब केवल प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित न रहकर एक सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है. अफीम और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ इस मुहिम को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है. जिससे यह अभियान और भी प्रभावशाली हो उठा है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने इस मुहिम को जन-जन की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि नशा केवल युवाओं का भविष्य ही नहीं छीनता, बल्कि सामाजिक संरचना को भी गहरे स्तर पर प्रभावित करता है. उन्होंने कहा कि अफीम व अन्य नशीले पदार्थों की खेती, भंडारण और अवैध कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन के अनुसार पुलिस, उत्पाद एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से अब तक कई गांवों में छापेमारी की गई है, जहां संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई गई है. कार्रवाई के तहत अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है. नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, पंचायत भवनों व सामुदायिक केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इन कार्यक्रमों में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी जा रही है और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. उपायुक्त ने अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के सभी जिम्मेदार नागरिकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध जानकारी को तुरंत प्रशासन को सूचित करने की बात कहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola