नशा न केवल शरीर, बल्कि व्यक्ति के सपनों और उसके भविष्य को भी नष्ट कर देता है
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 10 Jun 2026 9:57 PM
नशा न केवल शरीर, बल्कि व्यक्ति के सपनों और उसके भविष्य को भी नष्ट कर देता है
लातेहार ़ जिला समाहरणालय परिसर में बुधवार को मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता रथ को उपायुक्त संदीप कुमार तथा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा तैयार यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा. मौके पर उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि नशा न केवल शरीर को, बल्कि व्यक्ति के सपनों और उसके भविष्य को भी नष्ट कर देता है. इससे ग्रसित लोगों में कई मानसिक व शारीरिक विकार देखने को मिलते हैं. उन्होंने बताया कि यह अभियान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के सहयोग से चलाया जा रहा है. इसके तहत ग्राम चौपाल, नुक्कड़ नाटक, चित्रांकन, कविता लेखन और क्विज जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी. समाज को खोखला करता है नशा : उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से खोखला करने के साथ पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देती है. इसलिए इसे समाज से बाहर निकालना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि नशे से छुटकारे व सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, एसी सलमान जफर खिजरी, सीएस डॉ राजमोहन खलखो, एसडीओ दिनेश कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, गोपनीय पदाधिकारी श्रेयांस, डीपीआरओ डॉ चंदन, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कच्छप, कार्यपालक अभियंता दीपक महतो समेत कई अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










