ePaper

भलुवाही गांव में डायरिया का प्रकोप, 15 से अधिक पीड़ित

Updated at : 17 Aug 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
भलुवाही गांव में डायरिया का प्रकोप, 15 से अधिक पीड़ित

प्रखंड के शेरेगड़ा पंचायत अंतर्गत भलुवाही गांव में डायरिया के प्रकोप से 15 से अधिक लोग आक्रांत है.

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड के शेरेगड़ा पंचायत अंतर्गत भलुवाही गांव में डायरिया के प्रकोप से 15 से अधिक लोग आक्रांत है. सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गयी है. गांव में ही लोगों का उपचार जारी है. जानकारी के अनुसार भलुवाही गांव में शनिवार से लोग उल्टी-दस्त से परेशान थे. डायरिया के प्रकोप की सूचना स्थानीय सीएचसी को मिली. लातेहार सिविल सर्जन के निर्देश पर चिकित्सक डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में एक स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची. यहां जांच के बाद नौ लोग डायरिया के मरीज पाये गये हैं. अन्य लोग भी बीमार है. गांव में व्यवस्था जुगाड़ कर स्लाइन चढ़ाया जा रहा है. इनमें महेंद्र गंझू पिता स्व.सरहुल गंझू, संतु कुमार गंझू पिता रामजीत गंझू, जीरवा कुमारी पिता महावीर गंझू, देवंती कुमारी पिता महाबीर गंझू, बजिया देवी पति टाना गंझू, पूनम कुमारी पिता टाना गंझू, सुवंती कुमारी पिता रामजीत गंझू, दीपक गंझू रामजीत गंझू, मुनकी देवी पति उदय गंझू शामिल है. गांव में अन्य लोग भी उल्टी-दस्त से परेशान हैं. कई लोग सीएचसी नहीं जाकर शेरेगड़ा स्थित एक निजी क्लिनिक में उपचार करा रहे हैं. टीम ने यहां 40 लोगों के बीच जांच कर दवा वितरित की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola