ePaper

बस हादसा में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10

Updated at : 19 Jan 2026 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
बस हादसा में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10

बस हादसा में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10

विज्ञापन

महुआडांड़़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में रविवार को हुए भीषण सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है. दुर्घटना में रेशांति देवी, प्रेमा देवी, सीता देवी, सोनामति देवी व सुखना भुईयां की मौके पर ही मौत हो गयी थी. जबकि दुर्घटना स्थल से घायल लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जिसमें 58 लोगों को रेफर किया गया. इसमें गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को सदर अस्पताल गुमला, एक को रांची व तीन को लातेहार सदर अस्पताल और 45 घायलों को छत्तीसगढ़ रेफर किया गया. रविवार शाम विजय नागेसिया की मौत स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में हो गयी. जबकि, सदर अस्पताल लातेहार में रेफर लीलावती देवी एवं सदर अस्पताल गुमला में फगुआ राम व रमेश पनिका की इलाज के दौरान मौत हो गयी. भीषण बस हादसे में हताहतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. वहीं, सोमवार की सुबह रेफर होलीक्रॉस हॉस्पिटल अंबिकापुर-छत्तीसगढ़ में गंभीर रूप से घायल परशुराम सोनवानी पिता टूना राम की मौत हो गयी. अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है. सभी मृतक छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर के ग्राम पीपर सोट के रहने वाले हैं. प्रशासन की त्वरित पहल : प्रखंड मुख्यालय में स्थिति को देखते हुए पहली बार सात शवों का पोस्टमार्टम किया गया. चिकित्सा टीम में शामिल लातेहार सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अखिलेश्वर प्रसाद, डॉ सरवन कुमार महतो व डॉ सुनील कुमार भगत की संयुक्त टीम ने पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम के बाद शव लेने आये पीड़ित परिवारों को काफी सहुलियत हुई. सभी शवों का पंचनामा थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola