सरकार के हर कार्यालय में भ्रष्टाचार : रघुवर दास

Updated:
विज्ञापन

सरकार के हर कार्यालय में भ्रष्टाचार : रघुवर दास

विज्ञापन

लातेहार. जिला मुख्यालय के होटल कार्निवाल में भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवार दास ने कहा कि सरकार के हर कार्यालय में भ्रष्टाचार है. बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है. कहा कि आज झारखंड में अपहरण, हत्या और बलात्कार एक उद्योग बन गया है. नगर निकाय चुनाव में सरकार को सबक सीखाने का मौका मिला है. उन्होंने आगामी 23 फरवरी को घरों से निकल कर मतदान करने व भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीताने की अपील की है. सम्मेलन में प्रत्याशी महेश सिंह ने अपने वायदों को गिनाया. उन्होंने कहा कि लातेहार मेसो क्षेत्र है, इसलिए यहां होल्डिंग टैक्स नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे स्वच्छ, सुंदर और विकसित क्षेत्र बनायेंगे. संचालन मुकेश कुमार पांडेय ने किया. मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व विधायक सह चुनाव प्रभारी किशुन दास, बंशी यादव, लाल कौशल नाथ शाहदेव, राकेश कुमार दुबे, संत गुप्ता अमरजीत सिंह, लव कुमार दुबे, राजीव गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे. पुलिस ने दो अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार

आपके शहर में

विज्ञापन

चंदवा़ माननीय न्यायालय के आदेश एवं एसपी कुमार गौरव के निर्देश के आलोक में चंदवा पुलिस की टीम ने विशेष अभियान चलाकर चंदवा थाना कांड संख्या 98/25 के दो प्राथमिक अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर उनके आवास पर इश्तेहार चिपकाया. जानकारी के अनुसार कांड के प्राथमिक अभियुक्त राहुल कुमार सिंह पिता कलेश्वर सिंह (ग्राम चेतर, चंदवा) व अभियुक्त उमेश कुमार सिंह, पिता महरू सिंह (ग्राम कीता नवाटोली, चंदवा) के घर पर न्यायालय के निर्देशानुसार इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने की स्थिति में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola