अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Aug 2024 8:22 PM
जिला परिषद भवन परिसर में रविवार को महुआडांड़ मंडल भाजपा द्वारा अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
महुआडांड़. जिला परिषद भवन परिसर में रविवार को महुआडांड़ मंडल भाजपा द्वारा अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, लातेहार भाजपा जिला मंत्री शंभू प्रसाद तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य भुवनेश्वर सिंह, राम जायसवाल व दिलीप प्रसाद को जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया. मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व लातेहार भाजपा जिलाध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दें, सभी को लेकर चले. इस बार मनिका विधानसभा क्षेत्र से अपने विधायक को जिताना होगा, तभी इस क्षेत्र का विकास हो पायेगा. नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दूंगा. भाजपा जिला मंत्री शंभू प्रसाद ने कहा कि हम सबको आपसी मतभेद भुलाकर एक होना होगा. इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को यहां से जिताना होगा. समारोह में रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष अंतु साव, वनवासी कल्याण केंद्र के जिलाध्यक्ष अजय उरांव, जमुना प्रसाद, सुनील जायसवाल, संजय राय, आनंद नाथ शाह, सिम्पल कुमार, प्रदीप नाथ शाह, अर्जुन सिंह, परवेज खान (सोनी), विजय प्रसाद, प्रशांत सिंह, पूनम बड़ाइक, मोहन यादव, अनिल सोनी, अनिल यादव, अनिल कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, भीम प्रसाद, संजय सोनी, बंधा राम, रवींद्र ठाकुर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










