निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें : डीसी

निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें : डीसी

विज्ञापन

लातेहार ़ उपायुक्त संदीप कुमार ने मंगलवार को मंडल डैम, बरवाडीह तथा आसपास के विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, प्रगति तथा निर्माण की गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी ली. उपायुक्त ने कार्यों में हो रहे विलंब और विभिन्न अवरोधों के कारणों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करायें. अस्पताल और पुलिस पिकेट का लिया जायजा : निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन पुलिस पिकेट भवन का जायजा लिया तथा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसके अलावा उन्होंने निर्माणाधीन नये अस्पताल भवन और स्वास्थ्य उपकेंद्र (मोरवाईकला) का भी निरीक्षण किया. उपायुक्त ने संवेदकों व अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग करते हुए काम में तेजी लाने पर बल दिया. इस मौके पर गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार सहित संबंधित प्रखंडों के बीडीओ, सीओ और कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola