ePaper

10 तक जिले में सभी योजनाओं को पूरी करें : उपायुक्त

Updated at : 30 Apr 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
10 तक जिले में सभी योजनाओं को पूरी करें : उपायुक्त

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास शाखा व 15 वें वित्त द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की गति व धरातल पर हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास शाखा व 15 वें वित्त द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की गति व धरातल पर हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में अबुआ आवास, मिट्टी मोरम रोड, पोटो हो खेल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, मानव दिवस, बिरसा हरित ग्राम योजना, जॉब कार्ड वेरीफिकेशन, एरिया ऑफिसर एप्प, रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, एनआरएम एक्सपेंडिचर, सोशल ऑडिट, जिओ टैगिंग एवं मनरेगा की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिया है. उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण व बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत पूर्ण-अपूर्ण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित करते हुए कहा कि शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करें. इस क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को लंबित योजनाओं में अगले एक हफ्ते के अंदर प्रगति लाने का सख्त निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उपायुक्त ने वैसे सभी योजनाओं जो वर्षों से पेंडिंग पड़े हुए हैं, उन्हें अविलंब पूर्ण कराने, मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने तथा संबंधित पंचायत अंतर्गत एवं लंबित पोटो हो खेल मैदान सहित अन्य योजना को निर्धारित समय तक पूर्ण करने की बात कही है. बैठक में विस्तृत रूप से प्रखंडवार संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए आगामी 10 मई तक सभी अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित पदाधिकारी व सभी बीपीओ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola