दुर्घटना के 36 घंटे बाद भी कोयले की जांच जारी, शहर पर बढ़ रहा ट्रैफिक का बोझ

Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना के 36 घंटे बाद भी कोयले की जांच जारी, शहर पर बढ़ रहा ट्रैफिक का बोझ

दुर्घटना के 36 घंटे बाद भी कोयले की जांच जारी, शहर पर बढ़ रहा ट्रैफिक का बोझ

विज्ञापन

चंदवा. इंदिरा गांधी चौक के समीप शनिवार तड़के कोयला लदे एक अनियंत्रित हाइवा ने ट्रक को टक्कर मार दी थी, जिससे हाइवा पलट गया और कोयला सड़क पर बिखर गया. दुर्घटना के करीब 36 घंटे बाद भी कोयले की वैधता स्पष्ट नहीं हो सकी है. थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हाइवा और कोयला जब्त कर जांच की जा रही है, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. इधर, टोरी कोल साइडिंग में कोयला खाली कर लौटने वाले खाली हाइवा के कारण चंदवा शहर पर ट्रैफिक का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है. बालूमाथ की ओर से आने वाले ये हाइवा कोयला खाली करने के बाद उसी रास्ते से न लौटकर, पूरे शहर और रेलवे क्रॉसिंग को पार करते हुए सीएमएम पथ से खलारी की ओर जा रहे हैं. इससे शहर में जाम की स्थिति भयावह हो गयी है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. सामाजिक उत्थान और शिक्षा पर जोर, जाति प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

चंदवा. स्थानीय कुसुमटोला स्थित कृषि फार्म परिसर में रविवार को प्रखंड स्तरीय लोहरा समाज की बैठक आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश नाथ लोहरा और संचालन राकेश लोहरा ने किया. बैठक में समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक उत्थान पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान प्रबुद्धजनों ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और नयी पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक बनाने पर विशेष जोर दिया. बैठक में लोहरा समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और ग्राम सभा स्तर पर सत्यापन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. साथ ही मौके पर कुछ पात्र आवेदकों के बीच जाति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया. बैठक में मुख्य रूप से बसंत लोहरा, उषा उरांव, बिरेंद्र नाथ लोहरा, बिगु लोहरा और संजय लोहरा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola