भारत गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 15 अगस्त तक पूरा करने की अपील

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना। 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर कनेक्शन बंद हो सकता है। ई-केवाईसी कराने पर मिलेंगे 50 रुपये का प्रोत्साहन।

विज्ञापन

लातेहार: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर सभी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रिंस भारत गैस ग्रामीण वितरक के संचालक मुंशी साव ने उपभोक्ताओं से 15 अगस्त तक हर हाल में ई-केवाईसी कराने की अपील की है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन निष्क्रिय (टर्मिनेट) किया जा सकता है। इसके बाद भविष्य में गैस से जुड़ी सेवाएं लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मुंशी साव ने बताया कि उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रिंस भारत गैस की ओर से प्रत्येक लाभुक को 50 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

उन्होंने सभी गैस उपभोक्ताओं से समय पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने और इस संबंध में अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की है।


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola