चंदवा में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल, दो रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा के लोहरसी-गनियारी मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

विज्ञापन

लातेहार: थाना क्षेत्र के लोहरसी-गनियारी मार्ग पर रविवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान चंद्रदेव मुंडा (बुढ़मू, रांची), सरहुल मुंडा और कृष्णा मुंडा (दोनों गनियारी, चंदवा) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से अपने गांव गनियारी जा रहे थे। इसी दौरान लोहरसी-गनियारी मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जांच में चंद्रदेव मुंडा और सरहुल मुंडा के पैर में फ्रैक्चर पाया गया। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद झामुमो नेता मो. सरफराज और शिबू उरांव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और रिम्स भेजने में सहयोग किया।


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola