परीक्षा केंद्र के निरीक्षण में दिखी अव्यवस्था, बीडीओ ने जतायी नाराजगी

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 30 Jan 2026 11:20 PM

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के निरीक्षण में दिखी अव्यवस्था, बीडीओ ने जतायी नाराजगी

विज्ञापन

बरवाडीह़ तीन फरवरी से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट तथा मैट्रिक परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय की स्थिति देख बीडीओ ने गहरी नाराजगी जतायी. विद्यालय के कमरों की दीवारों पर जाले लटके मिले और बेंच-डेस्क धूल से पटे हुए थे. साफ-सफाई के अभाव और बदहाली को देख बीडीओ ने विद्यालय प्रबंधन को कड़ी फटकार लगायी. बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव : बीडीओ ने बालिका उच्च विद्यालय और राजा मेदनीराय इंटर कॉलेज का भी दौरा किया. प्लस टू स्कूल में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे, शौचालय की लाइट और पंखों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पायी गयी. स्मार्ट क्लास और पेयजल व्यवस्था की जांच के दौरान मिली खामियों को देख बीडीओ ने प्रबंधन को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया. साफ-सफाई का दिये सख्त निर्देश : बीडीओ ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि परीक्षा शुरू होने से पहले पूरे परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करें और परीक्षार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली, पंखा और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा कई शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola