चंदवा : ट्रेन की चपेट में आया हाथी का बच्चा, गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
चंदवा : ट्रेन की चपेट में आया हाथी का बच्चा, गंभीर रूप से घायल

चंदवा : ट्रेन की चपेट में आया हाथी का बच्चा, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

चंदवा़ बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड अंतर्गत महुआमिलान और निद्रा रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर चंदवा थाना क्षेत्र के पुतरी टोला गांव के समीप सोमवार की देर शाम एक ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. खबर की पुष्टि टोरी रेलवे जंक्शन के अधिकारी रंजीत कुमार ने की है. घटना के बाद जंगली हाथियों का झुंड रेलवे लाइन के किनारे ही डेरा जमाये हुए है. झुंड काफी आक्रोशित है. किसी को नजदीक तक नहीं जाने दे रहा है. घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी. राहत और बचाव कार्य शुरू करने का प्रयास जारी है. जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम जंगली हाथियों का झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान डाउन लाइन पर ट्रेन आ गयी जिसकी चपेट में एक हाथी का बच्चा आ गया. ज्ञात हो कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व भी 18 अक्तूबर 2024 की रात भी ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो चुकी है. डेढ़ वर्ष के दौरान दूसरी बार हाथी के बच्चे के ट्रेन की चपेट में आने की घटना ने वन विभाग की कार्य शैली को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola