नहाय-खाय के साथ चैती छठ शुरू

Updated:
विज्ञापन
नहाय-खाय के साथ चैती छठ शुरू

नहाय-खाय के साथ चैती छठ शुरू

विज्ञापन

बेतला. लोक आस्था का महापर्व चैती छठ की शुरुआत रविवार को नहाय-खाय के साथ की गयी. यह पर्व अगले चार दिनों तक श्रद्धा और पवित्रता के साथ मनाया जायेगा. रविवार को बेतला व आसपास के छठव्रतियों ने पवित्र नदियों में स्नान कर साफ वस्त्र धारण कर प्रसाद के रूप में अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी ग्रहण किया. सोमवार को व्रती दिन भर उपवास रखकर खड़ना में शाम को गुड़ के खीर का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करेंगे. वहीं तीसरे दिन मंगलवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ और चौथे और अंतिम दिन बुधवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ देने के साथ ही महापर्व का समापन होगा. अंबेडकर जयंती की तैयारी तेज, अवधेश मेहरा बने अध्यक्ष

बरवाडीह. प्रखंड के पुराने ब्लॉक परिसर में रविवार को अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से मनाना था. इस दौरान सर्वसम्मति से नयी कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अवधेश मेहरा को अध्यक्ष चुना गया. बैठक में बिरजू राम को मुख्य संरक्षक व रविंदर राम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी. नवनियुक्त अध्यक्ष अवधेश मेहरा ने कहा कि जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. मौके पर दीपक कुमार, श्री राम, दिलकेश्वर राम, प्रेमचंद्र राम, सूरज कुमार, रघुनंदन रामए सुरेंद्र राम समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola