बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पुल-पुलिया दुरुस्त होंगे: विधायक
Published by : DEEPAK Updated At : 03 Aug 2025 10:14 PM
स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष भारी बारिश के कारण पूरे मनिका विधानसभा क्षेत्र के पुल, पुलिया, सड़क आहार, तालाब, बांध क्षतिग्रस्त हुआ है.
विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड वन्य जीव बोर्ड के द्वारा बरवाडीह प्रखंड के पुटवागढ़ में टाइगर सफारी निर्माण की मंजूरी मिलने पर अब इस कार्य को जल्द शुरू होने की संभावना बनी है. यह इलाका पर्यटन के मामले में तो समृद्ध हैं ही टाइगर सफारी इसकी पहचान और अधिक बढ़ायेगा. लोगों को आसानी से बाघ का दीदार हो सकेगा. विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार का प्रयास है कि पर्यटकों को अधिक से अधिक कैसे सुविधा दिया जा सके. वह स्वयं भी इस कार्य में लगे हुए हैं. उनका पूरा विधानसभा क्षेत्र पलामू टाइगर रिजर्व के अधीन है. जहां सिर्फ और सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देकर ही राजस्व प्राप्त करने के अलावा लोगों को रोजगार दिया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










