पढ़ाई के समय में विद्यार्थियों से ढुलाई जा रही पुस्तकें

Updated at : 21 Jun 2024 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
पढ़ाई के समय में विद्यार्थियों से ढुलाई जा रही पुस्तकें

प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय से इन दिनों सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों के बीच बांटने के लिए पुस्तकें दी जा रही है. कुछ स्कूल के शिक्षक विद्यार्थियों से पुस्तकें ढुलवा रहे हैं.

विज्ञापन

बारियातू. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय से इन दिनों सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों के बीच बांटने के लिए पुस्तकें दी जा रही है. कुछ स्कूल के शिक्षक विद्यार्थियों से पुस्तकें ढुलवा रहे हैं. स्कूली बच्चे ऑटो से पुस्तकें ढो रहे हैं. यह तस्वीर शुक्रवार को खींची गयी है. ऑटो से पुस्तक ले जा रहे उत्क्रमित मध्य विद्यालय साल्वे के छात्रों से पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानाध्यापक ने कहा था कि तुम लोग ऑटो लेकर बारियातू स्थित बीआरसी कार्यालय जाओ. वहां से पुस्तक लोड कर स्कूल लाओ. उनके निर्देश के बाद हम छह छात्र डाला ऑटो में बैठकर बीआरसी कार्यालय पहुंचे. यहां से पुस्तक को बोरी डाल कर ऑटो से स्कूल जे जा रहे हैं. उक्त बच्चे चौथी, पांचवीं व छठी कक्षा में पढ़ते हैं. इतना ही नहीं एक बच्चा सपोर्ट राॅड पर बैठा है. थोड़ी सी चूक होने या वाहन अनियंत्रित होने पर बड़ी घटना हो सकती थी. इसकी जबावदेही कौन लेता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola