भाजपा नेता ने दिखाई मानवता, बेटे को कराया मां के अंतिम दर्शन

Published by : DEEPAK Updated At : 17 Aug 2025 10:04 PM

विज्ञापन

भाजपा नेता सह चंदवा पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रतिमा देवी के पति रोहित यादव ने मानवता की मिसाल पेश की है.

विज्ञापन

गरीब युवक के लिए निजी खर्च से कराया हवाई टिकट, अंतिम संस्कार में भी दिया साथ

प्रतिनिधि, चंदवा.

भाजपा नेता सह चंदवा पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रतिमा देवी के पति रोहित यादव ने मानवता की मिसाल पेश की है. डूमारो पंचायत के बैलगड़ा गांव की महिला बिगनी मुंडाइन की मौत के बाद उनका बेटा अंतिम दर्शन के लिए पैसे के अभाव में घर नहीं आ पा रहा था. इस पर रोहित यादव ने मदद का हाथ बढ़ाया. जानकारी के अनुसार, बिगनी मुंडाइन अपनी बेटी के घर सिसई (गुमला) गयी थीं, जहां शनिवार को सर्पदंश से उनकी मौत हो गयी. उनका छोटा बेटा विक्की मुंडा (18) कोयंबटूर में मजदूरी करता है. मां की मौत की सूचना पाकर वह घर आना चाहता था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण हवाई टिकट नहीं खरीद सका. ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर रोहित यादव ने तत्काल विक्की से बात की और अपने निजी खर्च से उसका हवाई टिकट कराया. रविवार सुबह विक्की रांची होते हुए चंदवा पहुंचा. उसने मां के अंतिम दर्शन किए और अंतिम यात्रा व विधि-विधान से सभी क्रिया-क्रम में शामिल हुआ. इस मानवीय पहल की चंदवावासियों ने जमकर प्रशंसा की.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विक्की मुंडा ने बताया कि आठ माह के भीतर उसके परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो चुकी है. छह माह पूर्व बड़े भाई विकेश मुंडा सड़क दुर्घटना में मारे गये. तीन माह पहले पिता बिगन मुंडा की हार्ट अटैक से मौत हो गयी और अब मां बिगनी मुंडाइन का सर्पदंश से निधन हो गया. परिवार में वह अकेला सदस्य बचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola