ePaper

विकास विरोधी है भाजपा : विधायक

Updated at : 09 May 2024 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
विकास विरोधी है भाजपा : विधायक

प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को महागठबंधन के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के लिए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिगन कुमार की अध्यक्षता में चुनावी बैठक हुई.

विज्ञापन

फोटो : 9 चांद 1 : कार्यक्रम में बोलते विधायक बैद्वनाथ राम व अन्य. प्रतिनिधि बारियातू. प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को महागठबंधन के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के लिए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिगन कुमार की अध्यक्षता में चुनावी बैठक हुई. मौके पर मुख्य रूप से लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम मौजूद थे. श्री राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 वर्ष से सिर्फ झूठ बोल रहे हैं. हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद के नाम पर लोगों को लड़ा रहे हैं. इसके अलावा इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. तीसरे चरण के बाद भाजपा घबरायी है. जनता से किया गया वादा पूरा नहीं किया. भाजपा विकास विरोधी है. लोगों के बीच सिर्फ भ्रम फैला रही है. भाजपा ने जनता के साथ छल किया है. ना रोजगार, ना नौकरी, ना विकास. इस बार भाजपा सरकार को लोगों ने उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है. संचालन बीस सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र गंझू कर रहे थे. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, सचिव शमशुल होदा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव समेत आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष लवकुश यादव, आफत आलम, पंकज तिवारी, शीतमोहन मुंड़ा, अवध किशोर सिंह, गुडू सिंह, बीरेंद्र राम, लाल आशीष नाथ शाहदेव, संतोष यादव, उमेश यादव, अमन यादव, पिंटू राम, अजय राम, मो मुमताज, शकील, साबीर, राकेश सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola