भाजपा प्रत्याशी ने किया नगर भ्रमण

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार को शोर सोमवार को थम गया. प्रचार के अंतिम दिन लातेहार विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ने अपनी ताकत झोंक दी.
लातेहार. विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार को शोर सोमवार को थम गया. प्रचार के अंतिम दिन लातेहार विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ने अपनी ताकत झोंक दी. सोमवार की दोपहर तीन बजे लातेहार विस से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ने समर्थको के साथ नगर भ्रमण किया. इसकी शुरूआत भाजपा के चुनाव कार्यालय से हुई. संपर्क अभियान मेन रोड, थाना चौक होते हुए चेकनाका तक चला. श्री राम ने लोगों से समर्थन की अपील की और कहा कि राज्य में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि लातेहार विधानसभा की जनता ने भाजपा को समर्थन देने का मन बना लिया है. हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. राज्य की जनता अब ऊब चुकी है. राज्य सरकार ने कार्यकाल के अंतिम दिनों में लोक लुभावन योजनाएं चलाकर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम किया है. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभी ने जनता से वोट की अपील की है. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, लाल कौशलनाथ शाहदेव, अमलेश सिंह, विशाल चंद्र साहू, पवन कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, अनिल सिंह, पवन कुमार, राकेश सिंह, मुकेश पांडेय, आनंद सिंह, विवेक चंद्रवंशी, सुकन्या देवी, उषा देवी, उर्मिला देवी, कल्याणी पांडेय, रानी कुमारी, पवन कुमार गुप्ता, सुशील कुमार, उदयपुरिया, मिशु, अश्विनी सिंह, विष्णु गुप्ता, रवींद्र प्रसाद, उदय भानु व विजय प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










