नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने के भारत सरकार का प्रयास शुरू

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने के भारत सरकार का प्रयास शुरू

माई भारत (मेरा युवा भारत) ने युवाओं को नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक बनने के लिए युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार देशभर के युवाओं को पंजीकरण कराने का कार्य कर रही है

विज्ञापन

लातेहार. माई भारत (मेरा युवा भारत) ने युवाओं को नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक बनने के लिए युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार देशभर के युवाओं को पंजीकरण कराने का कार्य कर रही है. उक्त आशय की जानकारी नेहरू युवा केद्र के युवा जिला अधिकारी कंचन कुमारी ने दी है. उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी पहल युवाओं को आपातकालीन परिस्थितियों और संकट के समय में राष्ट्रीय हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने का एक संगठित प्रयास है. इस पहल का उद्देश्य एक प्रशिक्षित, उत्तरदायी और सक्षम स्वयं सेवक बल तैयार करना है, जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों और अन्य अप्रत्याशित घटनाओं के समय नागरिक प्रशासन की सहायता कर सके. उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान परिदृश्य और उभरती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए एक मजबूत और समुदाय-आधारित प्रतिक्रिया तंत्र की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है. नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक स्थानीय प्रशासन को विभिन्न सेवाएं प्रदान कर इस दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं. इनमें बचाव और निकासी अभियान, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन देखभाल, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा और आपदा प्रतिक्रिया तथा पुनर्वास प्रयासों में सहायता शामिल है. उन्होंने बताया कि आधिकारिक पोर्टल https://mybharat.gov.in के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola