ePaper

अष्टभुजी मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Updated at : 19 Jan 2026 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
अष्टभुजी मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

अष्टभुजी मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन

मनिका़ प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप परिसर में सोमवार को अष्टभुजी मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ. इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई. कलश यात्रा देवी मंडप से निकलकर पवित्र बजरमरी जलाशय पहुंची, जहां यज्ञाचार्य अखिलेश पाठक (लोहड़ी) व आचार्यों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरवाया. इसके पश्चात नगर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा पुनः यज्ञ मंडप पहुंची, जहां कलश स्थापना के साथ आहुति प्रारंभ हुई. भक्ति से संचारित होती है सकारात्मक ऊर्जा : महायज्ञ के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह और राज्यस्तरीय दिशा समिति सदस्य अवधेश सिंह चेरो शामिल हुए. समिति ने अतिथियों को चुनरी व मां दुर्गा की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया. विधायक ने कहा कि यह आयोजन समाज को एकजुट कर शांति व सद्भाव का संदेश देता है. पूर्व विधायक ने इसे सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने वाला प्रयास बताया. मौके पर सीओ अमन कुमार और थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने भी आयोजन की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया. पांच दिवसीय अनुष्ठान : समिति के पदधारियों ने बताया कि महायज्ञ 23 जनवरी तक चलेगा. 20 जनवरी को पूजन व जलाधिवास, 21 को अन्नाधिवास व पुष्पाधिवास, 22 को नगर भ्रमण व शैय्याधिवास होगा. 23 जनवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा, हवन, प्रवचन और विशाल भंडारे के साथ पूर्णाहुति दी जायेगी. इस मौके पर दरोगी यादव, सुरेंद्र भारती, सुरेंद्र पासवान, ग्राम प्रधान रजत कुमार, मुकेश कुमार, प्रमोद भारती, गोविंद पासवान, अमरदीप कुमार, दीपू कुमार, दिनेश राय, अरुण सिंह, संजय सिंह चेरो, तस्लीम अंसारी, सुजीत कुमार, अंकित कुमार, अशोक प्रसाद और राजदेव मांझीए निर्दोष कुमार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola