रूद गांव में आग लगने से अरहर की फसल जली, पांच किसानों को हुआ नुकसान

Updated:
विज्ञापन
रूद गांव में आग लगने से अरहर की फसल जली, पांच किसानों को हुआ नुकसान

रूद गांव में आग लगने से अरहर की फसल जली, पांच किसानों को हुआ नुकसान

विज्ञापन

बारियातू़ थाना क्षेत्र के रूद गांव में शनिवार की देर रात आग लगने से पांच किसानों की करीब आठ एकड़ भूमि में लगी अरहर की फसल जलकर राख हो गयी. घटना से पांच किसानों को नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार खेत में खड़ी अरहर की फसल में अचानक आग लग गयी. सूचना के बाद आसपास के ग्रामीण यहां पहुंचे. आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया, पर तब तक आग काफी फैल चुकी थी और फसल जलकर खाक हो गयी थी. पीड़ित किसान संतोष गंझू ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वे लोग सो गये थे. अर्धरात्रि में उठे तो देखा कि बारी में लगी अरहर की फसल जल रही है. इसके बाद उन्होंने अपने भाई बसंत गंझू, पिता स्व हीरामन गंझू, मनोज भुइयां पिता कोलेश्वर भुइयां व कुलदीप गंझू पिता मंपुर गंझू समेत आसपास के ग्रामीणों को जगाया. काफी प्रयास के बाद भी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गयी. इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया सुरेश उरांव को दी गयी है. पीड़ित किसानों ने बताया कि खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है. इससे करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. किसानों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola