पलामू प्रमंडल में हिंदी भाषा शामिल करने की अपील

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
पलामू प्रमंडल में हिंदी भाषा शामिल करने की अपील

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में जिला वार जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं की अनिवार्यता पर मनिका से कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह ने सीएम से इस पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है

विज्ञापन

लातेहार. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में जिला वार जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं की अनिवार्यता पर मनिका से कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह ने सीएम से इस पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है. श्री सिंह ने जिला के आधार पर भाषा के निर्धारण में हुई गलतियों की ओर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित कराया है. श्री सिंह ने पलामू प्रमंडल में जिले के लिए तय की गयी भाषा को बदलने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के सभी जिलों में जनजातीय भाषा के रूप में कुड़ुख और क्षेत्रीय भाषा के लिए नागपुरी तय करना सही नहीं है. श्री सिंह ने शिक्षक पात्रता के लिए पलामु प्रमंडल के लिए हिंदी एवं स्थानीय भाषा को अनिवार्य किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल में कुड़ुख और क्षेत्रीय भाषा का प्रयाेग नहीं होता है. इसलिए पलामू प्रमंडल में हिंदी भाषा को अनिवार्य किया जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट ���ॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola