दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फंदे से लटकाने आरोप

लिस ने चंदवा थाना क्षेत्र के चकला मोड़ के समीप एक घर के बरामदे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया था.
लातेहार. पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र के चकला मोड़ के समीप एक घर के बरामदे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया था. मृतका की मां ने गुरुवार को एसपी अंजनी अंजन को आवेदन सौंप कर कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है. दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को घर के सामने लटका दिया गया था. उन्होंने अपने आवेदन में बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी शाहरुख खान पर उसकी बेटी की हत्या कर फंदे से टांगने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि 18 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे उनकी नींद खुली, तो देखा कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बिस्तर पर नहीं है. जब उसकी खोजबीन करने लगी तो देखा कि उसकी बेटी घर के बाहर बने बरामदे में फंसे से लटकी थी. उसका पैर जमीन पर सटा हुआ था. शोर सुन कर पहुंचे उसके पति ने शव को फंदे से उतारा. उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री कुछ दिन से परेशान थी. बालूमाथ थाना क्षेत्र के शाहरुख खान उसकी लड़की को बहुत परेशान करता था. इसके लेकर वर्ष 2023 में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. वह जेल भी गया था. परंतु जेल से निकलने के बाद वह फिर से उसकी बेटी को परेशान करने लगा था. वह हमेशा बंदूक लेकर आता था. कहता था कि उसकी बेटी को लेकर भाग जायेगा. अधिक परेशान करोगे, तो पति व बेटा को मार देंगे. डर से थाना में आवेदन नहीं दिया. उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




