ePaper

जमीन विवाद में दो घरों में आग लगाने का आरोप, थाना में दिया आवेदन

Updated at : 24 Feb 2026 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो घरों में आग लगाने का आरोप, थाना में दिया आवेदन

जमीन विवाद में दो घरों में आग लगाने का आरोप, थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

लातेहार ़ सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में सोमवार-मंगलवार की देर रात दो घरों को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है. पीड़िता संगीता देवी और उसकी गोतनी पुनीता देवी ने गांव के ही चार लोगों पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है. पीड़िता संगीता देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि वे रात लगभग दो बजे अपने परिवार के साथ सो रही थीं. अचानक आग की लपटें देखकर उसकी नींद खुली. किसी तरह परिवार के साथ सुरक्षित बाहर निकलने के बाद उन्होंने गांव के ही सूरज यादव, दयाशंकर यादव, सकलदीप यादव और गणेश यादव को वहां से भागते हुए देखा. पीड़िता के अनुसार, इन चारों लोगों के साथ उनका पुराना जमीन विवाद चल रहा है, जिसे लेकर पूर्व में मारपीट की प्राथमिकी भी दर्ज है और मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है. लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख : इस अग्निकांड में घर के सामानों समेत लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग लगने की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और नामजद आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर : घटना के बाद से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है. लातेहार थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद के चलते पहले भी ऐसी अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं, इस पर समय रहते कार्रवाई जरूरी है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola