लातेहार : SIR में मुस्लिम-ईसाई वोटरों के नाम काटने का आरोप, महुआडांड़ में सड़कों पर उतरा जनसैलाब
रैली में शामिल ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
महुआडांड़ में संयुक्त सर्वदलीय एकता मंच ने पपत्र-7 के दुरुपयोग और मतदाता सूची में छेड़छाड़ के विरोध में आक्रोश रैली निकालकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा.
वसीम अख्तर की रिपोर्ट
महुआडांड़ (लातेहार). एसआईआर के तहत पपत्र-7 के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर गुरुवार को संयुक्त सर्वदलीय एकता मंच के तत्वावधान में आक्रोश महारैली और धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रखंड की कई पंचायतों से ईसाई और मुस्लिम समुदाय के मतदाता हाथों में तख्तियां लेकर रैली में शामिल हुए.
लोकतंत्र की यही पुकार, हर मतदाता का हो अधिकार
रैली शहीद चौक से शुरू होकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक और रामपुर चौक होते हुए एसडीओ कार्यालय पहुंची. यहां सभा का आयोजन किया गया. रैली में शामिल लोगों ने "मतदाता सूची से छेड़छाड़ करना बंद करो" और "लोकतंत्र की यही पुकार, हर मतदाता का हो अधिकार" जैसे नारे लगाये.
ये भी पढ़ें: हेरहंज में एसएसबी की 35वीं वाहिनी का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
भाजपा से जुड़े लोगों पर नाम हटाने का आरोप
मौके पर कांग्रेस एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा मुस्लिम और ईसाई मतदाताओं के नाम हटाने के उद्देश्य से पपत्र-7 भरकर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहाड़कापू, अम्वाटोली समेत अन्य क्षेत्रों में इस तरह के मामले सामने आये हैं. खजीमुद्दीन ने कहा कि कई ऐसे मतदाताओं के खिलाफ पपत्र-7 दिया जा रहा है, जो अपने स्थानीय पते पर रह रहे हैं. उन्होंने ऐसे आवेदनों की जांच कराने, फर्जी आवेदन देने वालों को चिह्नित करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.
ये भी पढ़ें: लातेहार : संवेदक संघ के मुख्य संरक्षक ने दिया इस्तीफा, भवन निर्माण विभाग की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल
बीएलओ पर दबाव बनाने का आरोप
मनीना कुजूर ने आरोप लगाया कि बीएलओ पर भी पपत्र-7 के संबंध में हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. धरना-प्रदर्शन के बाद एसडीओ सुलेमान मुंडरी को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर इफ्तेखार अहमद, प्रमुख कंचन कुजूर, उप प्रमुख अभय मिंज, नूरुल हसन, रेहान रजा, मंजुल अंसारी, इमरान खान, जावेद अख्तर, आमिर सुहेल, अब्दुल मतीन, मजहर खान, निर्मला टोप्पो, प्रमिला मिंज, राजेश टोप्पो, ऊषा खलखो, रोशनी कुजूर, सुषमा एक्का, परवेज आलम, रामनरेश ठाकुर, किशोर तिर्की, कोमल किंडो, कांता एक्का, लॉरेंस कुजूर, सिब्रयुस मिंज, लुईस कुजूर और अशोक नगेसिया सहित कई ग्रामीण मौजूद थे..
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए