निर्धारित सूचकांकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : डीडीसी

Updated at : 09 Apr 2026 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
निर्धारित सूचकांकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : डीडीसी

निर्धारित सूचकांकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : डीडीसी

विज्ञापन

लातेहार ़ नीति आयोग के तहत संचालित आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 के सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. समाहरणालय में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अभियान के उद्देश्यों और लक्ष्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी. डीडीसी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि यह अभियान जिले के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है. इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आधारभूत सेवाओं से संबंधित मानकों में सुधार लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. 14 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान : ज्ञात हो कि संपूर्णता अभियान 2.0 नीति आयोग द्वारा संचालित एक विशेष कार्यक्रम है, जो 28 जनवरी से शुरू हुआ है और 14 अप्रैल तक चलाया जायेगा. इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न विकासात्मक मानकों में पूर्ण सफलता हासिल कर आम जनता तक सरकारी सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना है. समन्वय और मॉनिटरिंग पर जोर : बैठक में अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के लक्ष्यों की नियमित समीक्षा और प्रगति की सतत मॉनिटरिंग करने को कहा गया. डीडीसी ने विशेष बल देते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करें. बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola