स्कूल की छत पर पड़े-पड़े बेंच-डेस्क हो रहे हैं कबाड़

Updated at : 01 Jul 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल की छत पर पड़े-पड़े बेंच-डेस्क हो रहे हैं कबाड़

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय भवन की छत पर बड़ी संख्या में बेंच-डेस्क पड़े हैं.

विज्ञापन

बारियातू. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय भवन की छत पर बड़ी संख्या में बेंच-डेस्क पड़े हैं. खुले में पड़े-पड़े बेंच-डेस्क धूप और बारिश से बर्बाद हो रहे हैं. इसकी चिंता न तो विभाग को है और न वार्डेन को. हर वर्ष सरकार द्वारा बच्चों को विद्यालय में बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से बेंच-डेस्क पर लाखों रुपये खर्च किये जाते हैं. अब भी प्रखंड में कई ऐसे विद्यालय है, जहां बेंच-डेस्क की कमी है. वहीं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय प्रबंधन ने खुले आसमान के नीचे नये और पुराने बेंच-डेस्क को कबाड़ होने के लिए छोड़ दिया है. इस संबंध में प्रभारी वार्डेन कांति कुजूर ने कहा कि आवासीय विद्यालय का खुद का भवन नहीं है. हमलोग पिछले छह-सात साल से राजकीय मध्य विद्यालय बारियातू के भवन में विद्यालय संचालित कर रहे हैं. दिये गये कमराें में किसी प्रकार छात्राओं की कक्षा व आवास की व्यवस्था की गयी है. ऐसे में बेंच-डेस्ट छत पर रखना हमारी मजबूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola