कजर्दारों के घर पर नीलामी के इश्तेहार

बालूमाथ : बालूमाथ सेंट्रल बैंक शाखा के पदाधिकारी एवं रांची से आये मुख्य प्रबंधक ने बुधवार को बालूमाथ के कई कजर्दारों के घर पर नीलामी के इश्तेहार चिपकाये. मुख्य प्रबंधक ने पत्रकारों को बताया कि सेंट्रल बैंक बालूमाथ शाखा से लगभग 2़5 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है. जिसकी वसूली नहीं हो पायी है. […]
बालूमाथ : बालूमाथ सेंट्रल बैंक शाखा के पदाधिकारी एवं रांची से आये मुख्य प्रबंधक ने बुधवार को बालूमाथ के कई कजर्दारों के घर पर नीलामी के इश्तेहार चिपकाये. मुख्य प्रबंधक ने पत्रकारों को बताया कि सेंट्रल बैंक बालूमाथ शाखा से लगभग 2़5 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है. जिसकी वसूली नहीं हो पायी है.
जिस कारण बैंक घाटे में चल रहा है. बैंक प्रबंधक के निर्देशानुसार ऋणधारियों को कई बार नोटिस के माध्यम से ऋण चुकता करने का आदेश दिया गया, लेकिन ऋण धारकों द्वारा कोई पहल नहीं किये जाने के कारण नीलामी, सर्टिफिकेट केस समेत वसूली की हर संभव प्रक्रिया के लिए बाध्य होना पड़ा. मुख्य प्रबंधक के अनुसार मो सईद पर 760318, मो इसलाम हार्डवेयर पर 752802, ऋचा ड्रेसेज पर 709000, मो इरशाद पर 1083111, सुरेश राम पर 844835, गुफरान आलम पर 1101153, तीला देवी पर 522677, रामकुमार पांडे पर 314727, सतेंद्र पांडे पर 852719, अमित कुमार मिंज पर 1043067, मदन कुमार प्रसाद पर 509615 रुपये समेत दर्जनों ऋणधारक का नाम शामिल है.
मुख्य प्रबंधक व बालूमाथ शाखा प्रबंधक जब ऋणधारक राजकुमार पांडे की मोरगेज की गयी भूमि पर इश्तेहार चिपकाने पहुंचे, तो उक्त भूमि मोरगेज के बाद कई लोगों को रजिस्ट्री के माध्यम से बिक्री करने का मामला सामने आया. उक्त भूमि पर कई मकान बने हुए है. मकान मालिकों ने बैंक पदाधिकारी को सारी स्थिति से अवगत कराया. तब बैंक के पदाधिकारियों ने शाखा प्रबंधक बालूमाथ को राजकुमार पांडे पर एफआइआर करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




