शराब दुकान खोलने का किया विरोध

Updated at : 17 Apr 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
शराब दुकान खोलने का किया विरोध

लातेहार : शहर के बहेराटांड़ में एक बार फिर शराब दुकान खोलने के प्रयास कर रहे दुकानदारों को स्थानीय महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं महिलाओं ने दुकान मालिक अरविंद सिंह की काफी फजीहत की. बाद में 15 दिनों के अंदर बहेराटांड़ से दुकान हटा लेने के लिखित आश्वासन के बाद […]

विज्ञापन
लातेहार : शहर के बहेराटांड़ में एक बार फिर शराब दुकान खोलने के प्रयास कर रहे दुकानदारों को स्थानीय महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं महिलाओं ने दुकान मालिक अरविंद सिंह की काफी फजीहत की. बाद में 15 दिनों के अंदर बहेराटांड़ से दुकान हटा लेने के लिखित आश्वासन के बाद महिलाओं ने दुकान मालिक को छोड़ा. जानकारी के अनुसार, शनिवाद की शाम दुकान मालिक अरविंद सिंह स्वयं दुकान खुलवाने के लिए बहेराटांड़ पहुंचे थे.
इसकी भनक मुहल्ले की औरतों को हुई तो वे एकजुट हो कर दुकान खोलने का विरोध करने लगी. महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान खुलने से महिलाओं को काफी परेशानी होगी. शराबियों का जमावड़ा रहेगा. महिलाओं ने रिहायसी इलाके से बाहर शराब दुकान खोलने को कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola