13 योजना कार्यो पर रोक लगी

– सुनील कुमार – बिना एकरारनामा के कराया जा रहा था मरम्मत कार्य लातेहार : भवन निर्माण प्रमंडल द्वारा बगैर एकरारनामा के ही कराये जा रहे 13 योजनाओं का कार्य सोमवार को अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद रोक दिया गया. मालूम हो कि परिसदन भवन समेत विभिन्न 13 योजनाओं का 40 लाख 26 […]
– सुनील कुमार –
बिना एकरारनामा के कराया जा रहा था मरम्मत कार्य
लातेहार : भवन निर्माण प्रमंडल द्वारा बगैर एकरारनामा के ही कराये जा रहे 13 योजनाओं का कार्य सोमवार को अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद रोक दिया गया. मालूम हो कि परिसदन भवन समेत विभिन्न 13 योजनाओं का 40 लाख 26 हजार रुपये की लागत से मरम्मत एवं निर्माण दो माह से किया जा रहा था. उक्त योजनाओं की टेबुल टेंडर की जब जांच की गयी, तो मामला संदेहास्पद प्रतीत हुआ. प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को संवेदकों ने सभी योजना स्थल से आनन-फानन में निर्माण सामग्रियां हटायी.
इसकी जानकारी मिलने पर वरीय अधिकारियों ने भवन निर्माण विभाग को तलब किया. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता आरएन ठाकुर से संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका. उनके कार्यालय में दिन भर ताला लटकता रहा. सहायक अभियंता संजय भारती कुछ भी बोलने से बचते रहे. कनीय अभियंता खलील अंसारी ने भी कुछ कहने से इनकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




