शहीद के परिजनों को मिलेगा हर सहयोग

Updated at : 12 Apr 2017 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
शहीद के परिजनों को मिलेगा हर सहयोग

पाटन : सिमडेगा में शहीद हुए बानो के थाना प्रभारी विद्यापति सिंह के विधवा सुमन कुमारी को सोमवार को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. शहीद विद्यापति सिंह पाटन थाना क्षेत्र के सिक्कीकला गांव के रहने वाले थे. शनिवार की रात सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में […]

विज्ञापन
पाटन : सिमडेगा में शहीद हुए बानो के थाना प्रभारी विद्यापति सिंह के विधवा सुमन कुमारी को सोमवार को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. शहीद विद्यापति सिंह पाटन थाना क्षेत्र के सिक्कीकला गांव के रहने वाले थे. शनिवार की रात सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में वह शहीद हो गये थे. उनके परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की थी, जिसके आलोक में मंगलवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी नैंसी सहाय ने सिक्कीकला में शहीद के घर जाकर उनकी पत्नी सुमन कुमारी को 10 लाख का चेक प्रदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पैसे से तो व्यक्ति की भरपाई नहीं की जा सकती, क्योंकि जन्म और मौत ईश्वर के हाथ में है.
शहीद के परिवार को अन्य किसी तरह की कोई परेशानी न हो इस बात का शासन-प्रशासन पूरा ख्याल रखेगा.अन्य सरकारी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. बच्चे की पढ़ाई के लिए भी मुकम्मल व्यवस्था की जायेगी. अभी शहीद विद्यापति सिंह की पत्नी गर्भवती है. उनका इलाज डॉ मीरा झा कर रही हैं. इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक हिरालाल रवि, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, पुलिस निरीक्षक तरूण कुमार, सिमडेगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सरोज कुमार श्रीवास्तव, पलामू मेंस एसोसिएशन के मंत्री जयप्रकाश सिंह, दशरथ कुमार, मेराल के पंसस मंजु देवी, सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी पांडेय, सुशील सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola