समय की मांग है संस्कृति व प्रकृति की रक्षा : विधायक
Updated at : 31 Mar 2017 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

बारियातू : गुरुवार को प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया. नचना सरना स्थल में जगदीश उरांव की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ. धर्म अगुवा तेतर उरांव, शिबू पहान व गुलटेन पहान ने आदिवासी रीति-रिवाज से डंडा काटकर प्रकृति पर्व की शुरुआत की. इसके बाद सरना स्थल पर मांदर की थाप व आदिवासी नृत्य संगीत […]
विज्ञापन
बारियातू : गुरुवार को प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया. नचना सरना स्थल में जगदीश उरांव की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ. धर्म अगुवा तेतर उरांव, शिबू पहान व गुलटेन पहान ने आदिवासी रीति-रिवाज से डंडा काटकर प्रकृति पर्व की शुरुआत की. इसके बाद सरना स्थल पर मांदर की थाप व आदिवासी नृत्य संगीत के साथ पूजा की गयी. अध्यक्ष जगदीश उरांव ने कहा कि सरहुल हमारे जीवन में बदलाव का प्रतिक है. इस मौसम में प्रत्येक पेड़-पौधे पुराने पत्ते का त्याग कर नया पत्ता अपनाते हैं. उसी प्रकार हमें भी जीवन में गतिशील रहना चाहिए. पेड़ पौधे व हमारी संस्कृति बचाने के लिये आगे आने का आह्वान किया.
सरना समिति के लोगों ने मुख्य अतिथि प्रमुख महावीर उरांव, बालूमाथ इंस्पेक्टर हरिश्चंद सिंह, थाना प्रभारी नंद किशोर प्रसाद, जेवीएम प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद व सभी मुखिया-पंसस समेत अन्य अथितियों का स्वागत किया. शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इसके बाद पारंपरिक वेश-भूषा में मांदर, नगाड़ा व लोक गीत के धून में शोभा यात्रा निकाली गयी. इस शोभा यात्रा में स्थानीय विधायक प्रकाश राम भी सरीक हुए.
उन्होंने कहा कि सरहुल सिर्फ एक त्योहार नहीं है. इसे जीवन में अपनाने वाली आदत में सुमार करना चाहिए. शोभा यात्रा प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची. बीजेपी, जेवीएम व आजसू पार्टी द्वारा शरबत, चना-गुड़ की व्यवस्था की गयी थी. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद उरांव, धनेश्वर उरांव, बिशुनदेव उरांव, नरेश उरांव, दिगंबर टाना भगत, सहदुला उरांव, महेंद्र उरांव आदि का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




