सरहुल में प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें : रामचंद्र

Updated at : 31 Mar 2017 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
सरहुल में प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें : रामचंद्र

मनिका : सरहुल एक प्रकृति का त्योहार है, इसमें सभी को प्रकृति का रक्षा का संकल्प लेना चाहिए. उक्त बातें पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण का कारण है कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है. प्रमुख गायत्री देवी ने कहा कि […]

विज्ञापन
मनिका : सरहुल एक प्रकृति का त्योहार है, इसमें सभी को प्रकृति का रक्षा का संकल्प लेना चाहिए. उक्त बातें पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण का कारण है कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है. प्रमुख गायत्री देवी ने कहा कि लोग इस त्योहार के माध्यम से जंगल की रक्षा के लिए आगे आयें. कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि हम यह जानते हैं कि सरहुल प्रकृति का पर्व है लेकिन वनों का दोहन ही करते हैं. आज के दिन जंगल की रक्षा के साथ हर व्यक्ति को यह संकल्प लेने की जरूरत है कि कम से कम पांच पौधे आवश्य लगायें.
साथ ही उन पौधों को अपने संतान की तरह रक्षा करें. इसके बाद शोभा यात्रा उच्च विद्यालय मैदान से निकल कर पचफेड़ी तक गयी और वापस मैदान में आकर मंडलियों ने अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को उप प्रमुख उमेश यादव, रेंजर बन्ने उरांव, वृन्दबिहारी यादव, बच्चन सिंह, रामदयाल सिंह, दरोगी यादव, संदीप राम, सिकेश्वर राम ने संबोधित किया. मौके पर जितेंद्रयादव, रामजीत भगत, अरुण सिंह, मिसर यादव, दोमोदर यादव, कपिलदेव सिंह, अखिलेश यादव, विजय सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
भाजपाइयों ने बांटा चना गुड़
भाजपाइयों ने विधायक हरिकृष्ण सिंह की पहल पर चना गुड़ व पेयजल की व्यवस्था थाना के सामने सामुदायिक भवन के पास की. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बारी– बारी से सभी के बीच उपलब्ध सामग्री का वितरण किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि बबन पासवान, अजित कुमार, छोटु राजा, मंदीप कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola