10 डिसमिल को बनाया नौ एकड़ दस डिसमिल

Updated at : 28 Mar 2017 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
10 डिसमिल को बनाया नौ एकड़ दस डिसमिल

लातेहार : सदर अस्पताल से निर्गत भू-धारण प्रमाण पत्र में हेराफेरी करने वाले रैयत को अंचलाधिकारी लातेहार ललन कुमार ने नोटिस निर्गत किया है. मालूम हो तापाखास निवासी रैयत राज कुमार प्रसाद को 0.10 एकड़ भूमि का भू-धारण प्रमाण पत्र निर्गत किया गया था. इसमें उक्त रैयत ने हेराफेरी करके 0.10 एकड़ को 9.10 एकड़ […]

विज्ञापन
लातेहार : सदर अस्पताल से निर्गत भू-धारण प्रमाण पत्र में हेराफेरी करने वाले रैयत को अंचलाधिकारी लातेहार ललन कुमार ने नोटिस निर्गत किया है. मालूम हो तापाखास निवासी रैयत राज कुमार प्रसाद को 0.10 एकड़ भूमि का भू-धारण प्रमाण पत्र निर्गत किया गया था. इसमें उक्त रैयत ने हेराफेरी करके 0.10 एकड़ को 9.10 एकड़ बना दिया तथा उक्त जमीन के कुछ अंश भी बेच दिया.
श्री कुमार ने बताया कि रैयत ने हेराफेरी करके भूमि की रजिस्ट्री करायी है. उसे भी रद्द करने के लिए निबंधन विभाग को लिखा जायेगा तथा रैयत पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. श्री कुमार ने आगे बताया कि पहले चरण में उसे कारण बताओ नोटिस निर्गत किया है. अवधि बीतने के तुरंत बाद कानूनी कार्रवाई की प्रारंभ की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola