शराब, अश्लील तथा भड़काऊ गाने पर पाबंदी लगायी गयी

Updated at : 26 Mar 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
शराब, अश्लील तथा भड़काऊ गाने पर पाबंदी लगायी गयी

4,5 और 6 को सभी शराब दुकान बंद रहेगी सिमरिया : प्रखंड में रामनवमी महापर्व शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सिमरिया थाना के सभाकक्ष में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई़ अध्यक्षता सीओ जयप्रकाश करमाली ने की़ बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए़ सीओ ने रामनवमी पर्व शांति से […]

विज्ञापन
4,5 और 6 को सभी शराब दुकान बंद रहेगी
सिमरिया : प्रखंड में रामनवमी महापर्व शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सिमरिया थाना के सभाकक्ष में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई़ अध्यक्षता सीओ जयप्रकाश करमाली ने की़ बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए़ सीओ ने रामनवमी पर्व शांति से मनाने की बात कही़ शांति भंग करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही़ सीओ ने कहा कि झांकी जुलूस के दौरान हुड़दंगी मचाने वालों को बक्सा नहीं जायेगा़ उन्होंने जुलुस में शराब, अश्लील और भड़काऊ गाना बजाने पर प्रतिबंध लगाया है़ उन्होंने कहा कि महासमिति के मंच पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा और जुलूस के गुजरने के समय वीडियो रिकॉर्डिंग की जायेगी़
उन्होंने ससमय जुलुस समाप्त करने की बात कही सीओ ने कहा कि चार,पांच और छह अप्रैल को सभी शराब दुकान बंद रहेंगे़ खुला मिलने पर दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी़ थाना प्रभारी केके चौधरी ने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए हरेक स्थानों पर पुलिस बल के जवान मौजूद रहेंगे़ उन्होंने पूजा कमेटी के सदस्यों और क्लब के सदस्यों को 30 मार्च के भीतर अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करने की बात कही़ मौके पर जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह,अनामिका देवी,इंस्पेक्टर टी बागे, उपप्रमुख ललिता देवी,देवनंदन साहू ,बिनोद पांडेय,कामाख्या सिंह,मुखिया सरोज गंझू,पम्मी देवी, मुक्ता पांडेय, सुगन महतो, प्रमोद सिंह,तेजनारायण प्रसाद, कृष्णा साहू, लखन प्रसाद साहू, मो एनुल,मो जलाल,मो मोहसिन, अनुज सिंह,चक्रधर सिंह,गयानाथ पांडेय,दयानिधि सिंह, सुबोध पांडेय समेत अखाड़ा और क्लब के सदस्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola