कोयला ढुलाई की स्थिति देख समिति के सदस्य नाराज
Updated at : 26 Mar 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

विधानसभा समिति के तीन सदस्यीय दल ने किया दौरा टंडवा : विधानसभा द्वारा गठित निवेदन,शून्यकाल एवं गैर सरकारी संकल्प समिति के तीन सदस्यीय दल ने शनिवार को प्रखंड का दौरा किया. समिति में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, सिल्ली विधायक अमित महतो व चतरा विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता शामिल थे. इस दौरान समिति के सदस्यों […]
विज्ञापन
विधानसभा समिति के तीन सदस्यीय दल ने किया दौरा
टंडवा : विधानसभा द्वारा गठित निवेदन,शून्यकाल एवं गैर सरकारी संकल्प समिति के तीन सदस्यीय दल ने शनिवार को प्रखंड का दौरा किया. समिति में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, सिल्ली विधायक अमित महतो व चतरा विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता शामिल थे.
इस दौरान समिति के सदस्यों ने टंडवा-सिमरिया पथ पर स्थित खधैया नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया. इस दौरान अभियंता की अनुपस्थिति में कार्य कराये जाने पर संवेदक सिंह कंस्ट्रक्शन तथा विभागीय अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की. समिति के सदस्यों ने पुल निर्माण सामग्री में खराब गुणवत्ता व बिना तिरपाल ढके कोयला ढुलाई कर रहे
हाइवा को देख नाराजगी जतायी. सदस्यों ने प्रखंड क्षेत्र के बन्हे में निवास कर रहे टाना भगतो को 15 दिनों के अदंर वनपट्टा देने का निर्देश वन क्षेत्र पदाधिकारी को दिया. वहीं कल्याणपुर में टाना भगतों के साथ बैठक की. इसके बाद पिपरवार स्थित संगम बिहार में सीसीएल अधिकारियों के साथ बैठक की. मौके पर एसडीओ नंद किशोर लाल, एसडीपीओ आशुतोष शेखर, सिविल सर्जन, जिला खनन पदाधिकारी,सीओ दिलीप कुमार, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य अधिकारी शामिल थे.
सदस्यों ने रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया
समिति की सदस्यों ने रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान मरीज वार्ड में बल्ब नहीं लगे रहने व गंदगी देख कर नाराजगी जतायी. सदस्यों ने सीएस को अस्पताल में साफ-सफाई व सभी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उपस्थित लोगों ने समिति की सदस्यों को बिजली की समस्या से अवगत कराया. सदस्यों ने बहुत जल्द रोल में बना पावर सब स्टेशन को अविलंब चालू करने का आश्वसन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




