टोरी रेलवे क्रॉसिंग बना परेशानी का सबब

Updated at : 17 Mar 2017 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
टोरी रेलवे क्रॉसिंग बना परेशानी का सबब

चंदवा : प्रखंड समेत आस-पास के क्षेत्रों के लिए इन दिनों टोरी रेलवे क्रासिंग नई समस्या बन गयी है. पिछले कुछ वर्षों से टोरी रेलवे स्टेशन में ट्रेनों की संख्या बढ़ी है. ट्रेन के आने-जाने के समय क्राॅसिंग गेट को बार-बार बंद किया जाता है. ऐसे में एनएच 99 पर यात्रा करने वाले लोग बेवजह […]

विज्ञापन
चंदवा : प्रखंड समेत आस-पास के क्षेत्रों के लिए इन दिनों टोरी रेलवे क्रासिंग नई समस्या बन गयी है. पिछले कुछ वर्षों से टोरी रेलवे स्टेशन में ट्रेनों की संख्या बढ़ी है. ट्रेन के आने-जाने के समय क्राॅसिंग गेट को बार-बार बंद किया जाता है. ऐसे में एनएच 99 पर यात्रा करने वाले लोग बेवजह क्रासिंग पर घंटों गेट खुलने के इंतजार में खड़े रहते हैं. स्कूली बच्चे, कार्यालय कर्मी समेत मरीजों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है. कई बार रोड ओवर ब्रिज निर्माण की बाबत आवाज बुलंद करने के बाद भी राज्य सरकार व रेल प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा.
यहां के स्थानीय विधायक व सांसद को भी यह समस्या नहीं दिख रही. जिला प्रशासन, राज्य सरकार समेत रेल प्रशासन के अधिकारी भी रोड ओवर ब्रीज निर्माण पर स्पष्ट नहीं बता पा रहे. करीब दो वर्ष पूर्व तत्कालीन रेल मंत्री सदानंद गौड़ ने भी टोरी रेलवे समपार का दौरा कर आरओबी निर्माण की बात कही थी. यह वादा भी आश्वासन ही रह गया. ऐसे में चंदवा के निवासियों में नाराजगी दिख रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola