सनि परब में चढ़ा होली का रंग
Updated at : 15 Mar 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार. शनिवार को आयोजित सनि परब में स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने किया. श्री सिंह ने कहा कि सनि परब में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है. सनि पर्व का प्रारंभ अशोक कुमार महलका ने कृष्ण भजन […]
विज्ञापन
लातेहार. शनिवार को आयोजित सनि परब में स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने किया. श्री सिंह ने कहा कि सनि परब में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है.
सनि पर्व का प्रारंभ अशोक कुमार महलका ने कृष्ण भजन से किया. इसके बाद नागेश्वर यादव ने राग पर आधारित कई गीत गाये. इसके बाद शंकर राम के दल के गुड्डू दुबे ने होली खेले रघुवीरा गीत गा कर माहौल को होलीनुमा बना दिया. अखिलेश ने रंग बरसे गीत कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद लोगों ने अबीर गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली की शुभकामना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




