दो दिन में निर्गत करें जाति व आवासीय प्रमाण पत्र

Updated at : 07 Mar 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिन में निर्गत करें जाति व आवासीय प्रमाण पत्र

गारू(लातेहार) : राजस्व कर्मचरियों की हड़ताल के मद्देनजर उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने जिले के सभी बीडीओ और सीओ को दो दिन में जाति व आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश दिया है. उपायुक्त ने उक्त आदेश लातेहार सदर एसडीएम वरुण कुमार, महुआडांड़ एसडीओ जगबंधु महथा समेत गारू बीडीओ, सीओ को गारू के सरयू […]

विज्ञापन
गारू(लातेहार) : राजस्व कर्मचरियों की हड़ताल के मद्देनजर उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने जिले के सभी बीडीओ और सीओ को दो दिन में जाति व आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश दिया है.
उपायुक्त ने उक्त आदेश लातेहार सदर एसडीएम वरुण कुमार, महुआडांड़ एसडीओ जगबंधु महथा समेत गारू बीडीओ, सीओ को गारू के सरयू स्थित सीआरपीएफ कैंप में बैठक के दौरान दी. उन्होंने कहा कि जिले में प्रमाण पत्र नहीं बनने से छात्र-छात्राओं व बेरोजगार युवकों को परेशान होने की शिकायत मिल रही है़ उन्होंने सभी अधिकारियों को वेलडब्लू तथा पंचायत सेवकों से हड़ताल अवधि में प्रमाण पत्र निर्गत कराने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola