दुर्घटना में एक ही परिवार के सात घायल

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर ग्राम के समीप मंगलवार की रात लगभग आठ बजे एक कमांडर जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गये. सभी घायल कटई टोला झाबर से एक शादी समारोह में भाग लेने बालूमाथ आ रहे थे. झाबर ग्राम के पास तीखे मोड़ […]
बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर ग्राम के समीप मंगलवार की रात लगभग आठ बजे एक कमांडर जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गये. सभी घायल कटई टोला झाबर से एक शादी समारोह में भाग लेने बालूमाथ आ रहे थे. झाबर ग्राम के पास तीखे मोड़ पर जीप असंतुलित होकर पलट गयी.
जिससे उस पर सवार हीरालाल उरांव (13), ललिता कुमारी (18), सुनीता कुमारी (18), सीतामनी कुमारी (16), रीता कुमारी (19), विशुनदेव उरांव (18), वीणा उरांव (22) घायल हो गये. आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक सुरेश राम ने इलाज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




