हड़ताल से ग्राहक परेशान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2014 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन जिला मुख्यालय के सभी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे. शहर के मुख्य पथ पर अवस्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में मुख्य प्रबंधक डॉ बीके पाठक एवं क्षेत्रीय सचिव गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारा […]
विज्ञापन
लातेहार : यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन जिला मुख्यालय के सभी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे. शहर के मुख्य पथ पर अवस्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में मुख्य प्रबंधक डॉ बीके पाठक एवं क्षेत्रीय सचिव गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारा बुलंद किया.
सरकार की बैंक कर्मचारी विरोधी नीति की आलोचना की. क्षेत्रीय सचिव श्री प्रसाद ने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये के कारण हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा. एक नवंबर 2012 से वेतन बढ़ोतरी की मांग लंबित है, लेकिन सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है. मौके पर नकुल प्रसाद, विपिन प्रसाद केसरी, संध्या कुमारी, विजेता कुमारी,आशातीत एक्का, शिवनाथ राम व विजय राम आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




